भारत की वह कम्पनीज जो पूरे विश्व में अपना योगदान देती है। हम बात कर रहे है भारत की Information technology कम्पनीज के बारे में जिनको शार्ट में IT भी कहा जाता है। पिछले कुछ सालो में, भारत में शीर्ष आईटी कंपनियां टेक्नोलॉजी क्षेत्र में विश्व गुरु बन गई हैं। बाकी कम्पनीज के मुक़ाबले आईटी कम्पनीज सबसे ज्यादा रोज़गार देने में सक्षम है, भारतीय आईटी सेक्टर लगभग 40 लाख लोगो को रोजगार प्रदान करती है।


भारत की टॉप आईटी कम्पनीज।


तकरीबन 150 अरब डॉलर का उद्योग भारत की आईटी कम्पनीज अपने आप में भारत की प्रगति में अपना अलग योगदान प्रदान करती है। कुछ भारतीय आईटी कम्पनीज पूरे विश्व स्थर पर अपनी पहचान रखती है। 

आईटी  कम्पनीज को सॉफ्टवेयर कंपनी भी कहा जाता है, यहा दो प्रकार की होती है सर्विस बेस्‍ड और प्रोडक्‍ट बेस्‍ड कंपनियां। इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत की सर्विस बेस्‍ड 10 सर्वश्रेष्ठ आईटी कम्पनीज के बारे बताएंगे।


भारत की टॉप आईटी कम्पनीज


(1) टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS)

Tata Consultancy Services Ltd एक भारतीय मल्टी नेशनल software services और consulting कंपनी है। इसकी शुरुआत टाटा समूह के एक विभाग के तौर पर "टाटा कंप्यूटर सेंटर" के नाम से सन 1968 हुई थी। यहा दुनिया की सबसे ज्यादा मूल्य वाली software company है। 

TCS ने दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनी Accenture को पीछे कर यह पड़ाव हासिल किया है। सभी भारतीय आईटी कंपनियों की तुलना में इसके पास सबसे अधिक कर्मचारी हैं। 


(2) इंफोसिस (Infosys)

इन्फोसिस लिमिटेड एक मल्टी नेशनल आईटी Services कंपनी है जिसका मुख्यालय बेंगलुरु, भारत में स्थित है। यह भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक है इसके भारत में 9 विकास केन्द्र हैं और दुनिया भर में 30 से अधिक कार्यालय हैं। 

Infosys की स्थापना 2 July 1971 पुणे में एन आर नारायण मूर्ति के द्वारा अपने छह मित्रों के साथ मिल के पत्नी सुधा मूर्ति से 10,000 रुपए लेकर की थी। मुंबई के माटुंगा में राघवन के घर जो की कंपनी के पहले कर्मचारी के तौर पर जाने जाते है "इन्फोसिस कंसल्टेंट्स प्रा लि" कम्पनी की शुरुआत हुई। आज कंपनी में 242,371 कर्मचारी अपनी सेवाएं देते है।


(3) एचसीएल (HCL)

एचसीएल टेक्नोलॉजीज की शुरुआत 11 अगस्त 1976 में शिव नादर द्वारा की गयी थी। यहा IT services और consulting कंपनी है जिसकी मुख्यालय उत्तर प्रदेश के नॉएडा में मौजूद है। यह एचसीएल एंटरप्राइज की एक सहायक कंपनी है। इसके 32 देशों में कार्यालय हैं। जिसमे लगभग 159,000 से अधिक कर्मचारी कार्य करते है। HCL का पूरा नाम Hindustan Computers Limited है।


(4) विप्रो (Wipro)

इसकी शुरुआत अजीम प्रेमजी के पिता ने 1949 में एक छोटी सी वनस्पति तेल की कंपनी के रूप में की। उनके पिता के निधन के बाद अजीम प्रेमजी ने 1979 में वेस्टर्न इंडिया वेजिटेबल प्रोडक्ट्स लिमिटेड को एक फास्ट मूविंग कंस्यूमर गुड्स की कंपनी के रूप में शुरू किया। जो उस समय तेल/वसा, धुलाई के साबुन, मोम और टीन कंटेनर की कंपनी थी। 

सन 1980 विप्रो का आई.टी क्षेत्र में प्रवेश किया उन्होंने सन 1982 में  कंपनी का नाम ‘विप्रो प्रोडक्ट्स लिमिटेड’ से बदलकर ‘विप्रो लिमिटेड’ कर दिया। शुरू में विप्रो द्वारा अमेरिका के सेंटिनल कंप्यूटर कारपोरेशन के साथ मिलकर मिनी-कंप्यूटर बनाना प्रारंभ कर दिया और काफी मुनाफा भी कमाया। आज के समय में विप्रो के अंतर्गत 1,75,000 कर्मचारी है।


(5) टेक महिंद्रा (Tech mahindra)

टेक महिंद्रा लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है, जो IT और BPO सेवाएं प्रदान करती है। इसका मुख्यालय पुणे में स्थित है। टेक महिंद्रा के 60 से अधिक देशों में कार्यालय हैं, और 1,25,236 से ज्यादा कर्मचारी है। 


(6) एमफेसिस (Mphasis)

Mphasis Limited भारत में स्थित एक आईटी सेवा कंपनी है। ये IT consulting के साथ-साथ BPO सेवा भी प्रदान करती है। इस कंपनी की शुरुआत सन 2000 में Mphasis Corporation और BFL Software Ltd के विलय के बाद हुई। इसका मुख्यालय बैंगलोर, में है। इसके अंतर्गत 22,239 कर्मचारी।


(7) लार्सन एंड टुब्रो इन्फोटेक (Larsen & Toubro Infotech)

Larsen & Toubro Infotech Ltd वैश्विक प्रौद्योगिकी परामर्श और डिजिटल समाधान कंपनी है जो मुंबई, में स्थित है। इसकी स्थापना 23 दिसंबर 1996 में हुई, इसके 30 देशों में संचालन कार्यालय है। वर्ष 2001-2002 के दौरान कंपनी का नाम एलएंडटी इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड से बदलकर लार्सन एंड टुब्रो इंफोटेक लिमिटेड कर दिया गया। आज इसके पास 31,437 कर्मचारी है।


(8) माइंडट्री (Mindtree)

Mindtree Ltd एक भारतीय multinational information technology और outsourcing कंपनी है, इसकी शुरुआत 18 अगस्त 1999 में हुई इसका मुख्यालय बैंगलोर, भारत और न्यू जर्सी, यूएसए में है। यहा कंपनी लार्सन एंड टुब्रो समूह का हिस्सा है। इसके 18 देशों में तक़रीबन 43 कार्यालय मौजूद है। इसके पास 21,991 कर्मचारी है।






(9) ओरेकल (Oracle)

Oracle Financial Services Software Limited जो ओरेकल कार्पोरेशन की सहायक कंपनी है। यहा बैंकिंग, इंश्योरेंस और कैपिटल मार्केट में वित्तीय सेवाएं क्लाउड समाधान प्रदान करती है। इसका मुख्यालय मुंबई में मौजूद है। इसके पास 8,818 कर्मचारी है। 


(10) रोल्टा (Rolta)

Rolta India Ltd एक भारतीय बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है, जिसका मुख्यालय भारत के मुंबई में है। कंपनी की स्थापना 29 जून 1989 को कमल के सिंह के द्वारा की गयी थी। यहा IT-Services और IT-Consulting सेवाएं प्रदान करती है। इसके पास 1500 कर्मचारी है।


अंतिम शब्द 

भारत की टॉप आईटी कम्पनीज। Top IT Companies in India - in Hindi आशा करते है की आपको हमारा यहा लेख पसंद आया होगा। इस लेख के माध्यम से हमने आपको भारत की शीर्ष आईटी कंपनी के बारे में बताया है। अंत में आपसे यही कहेंगे की यदि आपके पास कोई इस लेख से आधारित सवाल या सुझाव हो तो हमको कमेंट करके जरूर बताये। धन्यवाद।