भारत की शीर्ष 6 प्राइवेट कंपनी समूह कौन सी है? कितना कमाती है? भारत की सबसे आमिर निजी कंपनी और उनके मालिक - भारत की प्रमुख निजी कंपनियों की सूची। 

आज के समय भारत पूरी दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में जाना जाता है। जिसका growth rate 2021 में 8.9% से मापा गया है। इसमें भारत के हर इंसान का योगदान है। 

ऐसे में कुछ भारत की वह शिर्ष कंपनी भी है जो भारत की अर्थव्यवस्था में अपना अहम योजदान देती है। आज के इस लेख में हम भारत के ऐसे ही सफल निजी समूह के बारे में बताएंगे। 


India's top 6 private company group.


भारत की शीर्ष 6 प्राइवेट कंपनी समूह। 

जितनी भी कंपनी के बारे में हम आपको जानकारी देंगे ये समय-समय पर ऊपर निचे होती रहती है। ये सब इनके शेयर इनके प्रॉफिट-लॉस पर निर्धारित करता है। जो पहले नंबर पर है जरूरी नहीं वो हमेशा ही पहले पर रहेगी। तो चलिए जानते है शीर्ष निजी समूह के बारे में -


टाटा ग्रुप 

भारत में रहने वाला हर एक व्यक्ति आज टाटा का नाम जानता है क्योंकि ऐसी कोई जगह नहीं जहा टाटा अपना बिज़नेस न करता हो। tata & sons के अंदर जितनी भी कंपनी आती है उसका 68% टाटा डोनेट करता है। इसलिए ज्यादातर लोग टाटा का दिल से आदर करते है। 

आज के समय में TATA Group की कम्पनीज टेक्नोलॉजी, स्टील, ऑटोमोटिव, इंफ्रास्ट्रक्चर, कंस्यूमर & रिटेल, फाइनेंसियल सर्विस, एयरोस्पेस & डिफेन्स, टेलीकॉम & मीडिया, टूरिज्म & ट्रेवल और ट्रेडिंग & इन्वेस्टमेंट जैसे कार्य करती है। इस समय नटराजन चंद्रशेखरन Tata Sons के बोर्ड के अध्यक्ष हैं।      

 

रिलायंस ग्रुप 

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड RIL दुनिया के सबसे बड़े फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की सम्मानित सूची में 96वें स्थान पर है। इसकी स्थापना 1966 में की गई थी यह कंपनी रिफाइनिंग और मार्केटिंग, पेट्रोकेमिकल्स, खुदरा, मीडिया और मनोरंजन, दूरसंचार अथवा कपडा जैसे कार्य करती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अम्बानी है। 



अडानी ग्रुप 

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी है। सन 1988 में Gautam Adani ने अडानी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड की स्थापना की। जो वर्तमान समय में अडानी एंटरप्राइज लिमिटेड के नाम से जाना जाता है। 

आज के समय में अडानी ग्रुप के पास अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पोर्ट्स और SEZ, अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी टोटल गैस और अडानी विल्मारे जैसी कंपनी है। 



बजाज ग्रुप 

बजाज समूह की स्थापना जमनालाल बजाज द्वारा सन् 1931 में की गयी थी। शुरआत में यहाँ कंपनी शक्कर उत्पादक के रूप में कार्य करती थी आज के समय बजाज ग्रुप 34 कंपनीज का समूह है। 

जो ऑटोमोटिव, घरेलू उपकरण, प्रकाश व्यवस्था, लोहा और स्टील, बीमा, यात्रा और वित्त जैसे कार्य में व्यापार करती है। 


आदित्य बिरला ग्रुप 

समूह की स्थापना सेठ शिव नारायण बिरला ने सन 1857 में की थी। आदित्य बिरला ग्रुप की कंपनीज कार्बन, ब्लैक सीमेंट रसायन खनन, धातु खुदरा, वस्त्र, वित्तीय सेवाएं, पवन ऊर्जा, दूरसंचार लुगदी और फाइबर जैसे कार्य करती है। इनका मुख्यालय मुंबई में स्तिथ है और इनके अध्यक्ष श्री कुमार मंगलम बिरला हैं। 





महिंद्रा ग्रुप 

सन 1945 में कंपनी की स्थापना महिन्द्रा एंड मोहम्मद के रूप में हुई थी। लेकिन सन 1948 में कंपनी का नाम 'महिन्द्रा एंड मोहम्मद' से बदलकर महिन्द्रा एंड महिन्द्रा कर दिया गया। भारत के विभाजन के बाद, गुलाम मोहम्मद पकिस्तान चले गये और वह राष्ट्र के पहले वित्त मंत्री बने। 

आज के समय महिंद्रा ग्रुप की कंपनी ऑटोमोबाइल, टेक, फाइनेंस, एयरोस्पेस, डिफेंस, कंपोनेंट्स और हॉस्पिटैलिटी जैसी सर्विस प्रदान करती है।