हमारी ज़िन्दगी में रोज़ मर्रा की चीज़ो का बहुत अहम योगदान है क्यूंकि इनके बिना हमारा जीवित रहना बहुत मुश्किल है और इसके अलावा भी हमको बहुत सी चीज़ो का ध्यान रखना पड़ता है। जैसे की हमारा शरीर, एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमारे लिए जरूरी है "दवाइयां" जो हमको तरह-तरह की बीमारी इन्फेक्शन आदि से दूर रखती है। 

पर क्या आप जानते है की भारतीय दवाइयां किस कंपनी द्वारा बनाई जाती है। इन कंपनियों का हमारे देश की GDP को बढ़ाने में कितना योगदान है। पूरे विश्व में भारतीय दवाइयों का एक अलग बोल-बाला है क्यूंकि यह बाकी के देश की दवाइयों से सस्ती है। 


Top 10 Pharma Companies in India


भारत की शीर्ष 10 फार्मा कंपनियां

दोस्तों यूँ तो भारत में 3000 ड्रग कंपनी है और 10500 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। और अगर हम भारत की ही बात करे तो यहाँ मार्किट US $20 billion की है और तेज़ी से बढ़ती जा रही है। इस लेख में हम जिन भी फार्मा कंपनी के बारे में बताएंगे समय-समय पर उनका मार्किट वैल्यू घटता बढ़ता रहता है। तो चलिए जानते है भारत की शीर्ष 10 फार्मा कंपनियो के बारे में -


सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड

श्री दिलीप सांघविक द्वारा सन 1983 में इस कंपनी को स्थापित किया गया था। Sun Pharma भारत की सबसे बड़ी और विश्व की चौथी सबसे बड़ी जेनेरिक फार्मास्युटिकल कंपनी है जिसमे लगभग 37000 से ज्यादा कर्मचारी है। सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बिज़नेस 100 से ज्यादा देशो में है। इनका मुख्यालय गोरेगांव, मुंबई में है इनका Market cap 2.26 trillion भारतीय रूपए है। 



दिविस लेबोरेटरीज

सन 1990 में दिवि मुरली कृष्ण प्रसाद द्वारा इस कंपनी को स्थापित किया गया था। Divi’s Laboratories भारत की दूसरी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी में अपनी जगह बनाती है। 95 से ज्यादा देशो में यह अपना व्यापार करती है और लगभग 13,884 इनके पास कर्मचारी कार्यरत है। दिविस लेबोरेटरीज का मुख्यालय हैदराबाद, तेलंगाना में मौजूद है। इनका Market cap 951.03 billion भारतीय रूपए है। 



सिप्ला लिमिटेड

सन 1835 में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ख्वाजा अब्दुल हमीद द्वारा Cipla कंपनी की शुरुआत हुई। आज के समय इसका मुख्यालय मुंबई में मौजूद है। करीब 22,036 कर्मचारी सिप्ला में कार्यरत है। यहाँ हमारे भारत की तीसरी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी है जो 80 से ज्यादा देशो में अपनी सेवाए प्रदान करती है। इनका Market cap 897.95  billion भारतीय रूपए है। 



डॉ॰ रेड्डीज लेबोरेटरीज लिमिटेड 

कल्लम अंजी रेड्डी द्वारा सन 1984 में इस कंपनी की स्थापना की गयी थी। Dr. Reddy's Laboratories का मुख्यालय हैदराबाद, तेलंगाना में मौजूद है और 21650 कर्मचारी इसमें कार्यरत है। डॉ॰ रेड्डीज लेबोरेटरीज लगभग 66 से अधिक देशो में अपना व्यापार करती है। इनका Market cap 714.41 billion भारतीय रूपए है। 


ग्लैंड फार्मा

श्री पीवीएन राजू द्वारा सन 1978 में Gland Pharma की शुरुआत की गयी। आज के समय 60 से अधिक देशो में यह कंपनी अपनी सेवाए प्रदान करती है। ग्लैंड फार्मा का मुख्यालय हैदराबाद, तेलंगाना में है और 1700 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत है। 359.49 billion भारतीय रूपए इनका Market cap है। 



टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स

Torrent Pharmaceuticals की स्थापना सन 1959 में उत्तमभाई नथालाल मेहता द्वारा की गयी थी। लगभग 40 से ज्यादा देशो में ये अपना व्यापार करते है। टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स मुख्यालय अहमदाबाद, गुजरात में है और 12,881 से ज्यादा कर्मचारी इसमें कार्यरत है। 537.11 billion भारतीय रूपए इनका Market cap है। 



अल्केम लेबोरेटरीज

इसकी स्थापना सन 1973 में सम्प्रदा सिंह द्वारा की गयी थी। भारत के साथ-साथ Alkem Laboratories अमेरिका में भी व्यापार करती है। अल्केम लेबोरेटरीज का Market cap 374.11 billion भारतीय रूपए है। इनका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है और तकरीबन 15,357 कर्मचारी इसमें कार्यरत है। 



अरबिंदो फार्मास्यूटिकल्स

पी.वी रामप्रसाद रेड्डी और के. नित्यानंद रेड्डी ने 1986 में इसकी स्थापना की। आज के समय  Aurobindo Pharmaceuticals का market cap 307.56 billion भारतीय रूपए है। इनका मुख्यालय हैदराबाद में स्थित है और लगभग 23000 कर्मचारी अरबिंदो फार्मास्यूटिकल्स में कार्यरत है। अरबिंदो फार्मा दवा एवं चिकित्सा उपकरण 155 से अधिक देशों को निर्यात करता है। 






जाइडस लाइफसाइंसेज

इसकी स्थापना सन 1952 में रमनभाई पटेल ने की थी। पहले Zydus Lifesciences को Cadila Healthcare के नाम से जाना जाता था। आज के समय इनका market cap 426.24 billion भारतीय रूपए है। जाइडस लाइफसाइंसेज का मुख्यालय अहमदाबाद, गुजरात में स्थित है और करीब 23000 से ज्यादा इनके पास मैनपॉवर है। यह 91 से ज्यादा अधिक देशो में अपना व्यापार करते है। 



ल्यूपिन लिमिटेड

ल्यूपिन लिमिटेड 11 से ज्यादा देशो में अपना व्यापार करती है। देशबंधु गुप्ता द्वारा सन 1968 में Lupin Limited की स्थापना की गयी। आज के समय इनका market cap 315.87 billion भारतीय रूपए है। इनका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है और तकरीबन 18,686 कर्मचारी इसमें कार्यरत है।