इस लेख में हम भारत के Best Private Sector Banks in India उन निजी बैंक की बात करंगे जिन्होंने भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ बना रखी है। इनकी बेहतर सर्विस और बेहतर फैसिलिटी को देखते हुए कस्टमर भी इनके साथ जुड़ना चाहते है। वर्तमान में, भारत में कुल 34 राष्ट्रीयकृत बैंक हैं जिनमें से 12 भारत सरकार के बैंक हैं और 22 निजी क्षेत्र के बैंक। 


top 10 private banks in India


टॉप 10 प्राइवेट बैंक इन इंडिया 

चलिए जानते है भारत में शीर्ष 10 निजी बैंक और उनसे संबंधित जानकारी। top 10 private banks in India


1. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)

स्थापना - अगस्त 1994
संस्थापक - हसमुखभाई पारेख
अध्यक्ष - शशिधर जगदीशन
मुख्यालय - मुंबई, महाराष्ट्र
शाखा - 6,499
कर्मचारी - 1,41,579
कस्टमर केयर नंबर (टोल फ्री) - 1800 202 6161

HDFC का full form (Housing Development Finance Corporation) है यह सम्पत्ति के मामले में भारत का सबसे बड़ा निजी बैंक है। सन 1994 में हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन की सहायक कंपनी के रूप में इसका पंजीकृत किया गया था। इसकी नींव तब के वित्त मंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी ने रखी थी। 

एचडीएफसी बैंक सहायक कंपनियां

  • HDFC Securities
  • Next Gen Publishing
  • HDB Financial Services Limited



2. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)

स्थापना - जनवरी 1994
संस्थापक - भारत सरकार, अमेरिकी सरकार, इंग्लैंड और भारत के निवेशक।
अध्यक्ष - संदीप बख्शी
मुख्यालय - मुंबई, महाराष्ट्र
शाखा - 5,534
कर्मचारी - 130,542
कस्टमर केयर नंबर (टोल फ्री) - 1800 1080

ICICI का Full Form (Industrial Credit and Investment Corporation of India) है। विश्व बैंक और अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधियों ने भारत भ्रमण एवं अध्यन के समय भारत सरकार को सुझाव दिया की यह एक निजी क्षेत्र का वित्त निगम स्थापित किया जाना चाहिये। 

भारत सरकार द्वारा इस सुझाव को मानते हुए 5 जनवरी 1955 को भारतीय औद्योगिक साख एवं विनियोग निगम की स्थापना हुई। ICICI Bank को 1994 में आईसीआईसीआई समूह के एक हिस्से के रूप में शामिल किया गया था। 

31 मार्च 2002 भारतीय औद्योगिक साख एवं विनियोग निगम को इसी की सहायक कम्पनी ICICI Bank में विलय कर दिया गया। ICICI Bank का संचालन Board of Directors द्वारा किया जाता है वर्तमान में बैंक के 14 Directors हैं। बैंक के एक Director की नियुक्ति केन्द्रीय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा की जाती है।  

आईसीआईसीआई बैंक सहायक कंपनियां

  • ICICI Securities
  • Disha Financial Counselling
  • ICICI Prudential AMC & Trust
  • ICICI Home Finance Company Limited
  • ICICI Prudential Life Insurance Company
  • ICICI Lombard General Insurance Company



3. ऐक्सिस बैंक (Axis Bank)

स्थापना - दिसंबर 1993
संस्थापक - एलआईसी, न्यू इंडिया एश्योरेंस, ओरिएंटल इंश्योरेंस, यूनाइटेड इंडिया एश्योरेंस, यूटीआई
अध्यक्ष - अमिताभ चौधरी
मुख्यालय - मुंबई, महाराष्ट्र
शाखा - 4,758
कर्मचारी - 78,300
कस्टमर केयर नंबर (टोल फ्री) - 1860 419 5555

सन 1993 में सरकार ने भारत में निजी बैंक खोलने की मंजूरी दी जिसके बाद सबसे पहला निजी बैंक Axis की स्थापना हुई। एक्सिस बैंक की स्थापना एक यूटीआई (Unit Trust of India) बैंक के रूप में हुई थी। 

बैंक का नाम पहले यूटीआई बैंक था। जुलाई 2007 में UTI Bank ने अपना नाम बदलकर Axis Bank कर लिया। आज के समय यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है। 

ऐक्सिस बैंक सहायक कंपनियां

  • free charge
  • Axis Capital Limited
  • Axis Finance Limited
  • Axis Securities Limited
  • Axis Trustee Services Limited
  • Axis Private Equity Limited
  • Accelyst Solutions Pvt Ltd



4. कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)

स्थापना - नवंबर 1985
संस्थापक - उदय कोटक
अध्यक्ष - उदय कोटक
मुख्यालय - मुंबई, महाराष्ट्र
शाखा - 1600
कर्मचारी - 71000
कस्टमर केयर नंबर (टोल फ्री) - 1860 266 2666 

कोटक महिंद्रा समूह यह भारत के सबसे प्रतिष्ठित वित्तीय समूहों में से एक रहा है। फरवरी 2003 में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंकिंग व्यवसाय को चलाने के लिए Kotak Mahindra Finance Ltd को लाइसेंस मिला। जिसके बाद इसने खुद को वाणिज्यिक बैंक में Kotak Mahindra Bank Ltd. के रूप में परिवर्तित कर दिया। इसके साथ ही उदय कोटक की यह कंपनी ऐसा करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी।

कोटक महिंद्रा बैंक सहायक कंपनियां

  • Kotak Life Insurance
  • Kotak Securities Limited
  • Kotak Mahindra Prime Limited
  • Kotak Mahindra General Insurance 
  • BSS Microfinance Private Limited
  • IVY Product Intermediaries Limited
  • Kotak Mahindra Capital Company Limited



5. इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank)

स्थापना - अप्रैल 1994
संस्थापक - श्रीचंद पी हिंदुजा
अध्यक्ष - सुमंत कठपालिया
मुख्यालय - मुंबई, महाराष्ट्र
शाखा - 2320 
कर्मचारी - 33,582
कस्टमर केयर नंबर (टोल फ्री) - 1860 267 7777

इंडसइंड बैंक लिमिटेड भारत में नई पीढ़ी के निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक है। बैंक का उद्घाटन अप्रैल 1994 में तत्कालीन केंद्रीय वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने किया था। IndusInd Bank का नाम सिंधु घाटी सभ्यता से प्रेरित है।बैंक के लंदन दुबई और अबू धाबी में प्रतिनिधि कार्यालय हैं।




6. आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank)

स्थापना - जुलाई 1964
संस्थापक - भारत सरकार
अध्यक्ष - राकेश शर्मा
मुख्यालय - मुंबई, महाराष्ट्र
शाखा - 3579
कर्मचारी - 17,736
कस्टमर केयर नंबर (टोल फ्री) - 1800 209 4324

IDBI का Full Form (Industrial Development Bank of India) है। आईडीबीआई बैंक की स्थापना एक वित्तीय संस्था के रूप में की गयी थी। सन 1976 तक यह रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया की एक सहायक संस्था के रूप में कार्य करता रहा। उसके बाद IDBI को सरकार द्वारा एक स्थायत्तशासी निगम का दर्जा प्राप्त हुआ। 2004 में इसको बैंक के रूप में बदल दिया गया। 

आईडीबीआई बैंक सहायक कंपनियां

  • IDBI Intech Limited
  • IDBI Trusteeship Services Limited
  • IDBI Capital Markets and Securities Ltd.
  • Kerala Industrial and Technical Consultancy Organisation Ltd.



7. यस बैंक (Yes Bank)

स्थापना - जनवरी 2004
संस्थापक - राणा कपूर, अशोक कपूर
अध्यक्ष - प्रशांत कुमार
मुख्यालय - मुंबई, महाराष्ट्र
शाखा - 3,233
कर्मचारी - 23,800
कस्टमर केयर नंबर (टोल फ्री) - 1800 1200

राणा कपूर और उनके रिश्तेदार अशोक कपूर ने रैबो बैंक के साथ मिलकर YES Bank को शुरू किया था। 26/11 आतकंवादी हमले में अशोक कपूर की मृत्यु हो गयी। मार्च 2020 को भारतीय रिजर्व बैंक ने यस बैंक को बंद होने से बचाने के लिए इसका सारा नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया। 

यस बैंक सहायक कंपनियां

  • Yes Securities (India) Limited



8. फेडरल बैंक (Federal Bank)

स्थापना - अप्रैल 1931
संस्थापक - कुलंगारा पाउलो होर्मिस
अध्यक्ष - श्याम श्रीनिवासन
मुख्यालय - अलुवा, केरल
शाखा - 1282
कर्मचारी - 12,592
कस्टमर केयर नंबर (टोल फ्री) - 1800 420 1199

फेडरल बैंक का इतिहास स्वतंत्रता से पहले का है। बैंक को 23 अप्रैल, 1931 को त्रावणकोर फेडरल बैंक लिमिटेड, नेदुमपुरम के रूप में त्रावणकोर कंपनी विनियमन, 1916 के तहत शामिल किया गया था। दिसंबर 1949 को बैंक का नाम बदलकर द फेडरल बैंक लिमिटेड कर दिया गया। सन 1970 को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम के तहत Federal Bank को अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक बना दिया गया। 

फेडरल बैंक सहायक कंपनियां

  • Fedbank Financial Services Limited
  • Federal Operations and Services Limited








9. बंधन बैंक (Bandhan Bank)

स्थापना - अगस्त 2015
संस्थापक - चंद्र शेखर घोष
अध्यक्ष - चंद्र शेखर घोष
मुख्यालय - कोलकाता, पश्चिम बंगाल
शाखा - 5,646 
कर्मचारी - 64078
कस्टमर केयर नंबर (टोल फ्री) - 1800 258 8181

बंधन की शुरुआत 2001 में एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी के रूप में हुई। जून 2015 में भारतीय रिजर्व बैंक ने माइक्रो संस्थान बंधन को पूर्ण वाणिज्यिक बैंक आरम्भ करने की स्वीकृत दी जिसके बाद August 2015 को पश्चिम बंगाल में बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज ने Bandhan Bank नाम का पूर्ण बैंक शुरू कर दिया। 

बंधन बैंक सहायक कंपनियां

  • GRUH Finance



10. जम्मू कश्मीर बैंक (Jammu & Kashmir Bank)

स्थापना - अक्टूबर 1938
संस्थापक - महाराजा हरि सिंह
अध्यक्ष - बलदेव प्रकाश
मुख्यालय - श्रीनगर, जम्मू कश्मीर
शाखा - 1040
कर्मचारी - 12,307
कस्टमर केयर नंबर (टोल फ्री) - 1800 890 2122

राज्य के स्वामित्व वाले बैंक के रूप में Jammu and Kashmir Bank देश में पहला था। वर्ष 1971 में जम्मू कश्मीर बैंक को अनुसूचित बैंक का दर्जा प्राप्त हुआ। 

जम्मू कश्मीर बैंक सहायक कंपनियां

  • Jkb Financial Services Limited