भारत के सबसे आमिर इंसान के बारे तो आप सब जानते ही होंगे लेकिन आज के इस लेख में हम बात करंगे भारत की सफल बिज़नेस महिलाओ की जिन्होंने अपनी मेहनत और अपने दम पर इतना बड़ा कारोबार स्थापित किया और उसको इतनी आगे तक पहुंचाया। चलिए जानते है Top 10 business women in India के बारे में -


Top 10 business women in India


भारत में शीर्ष 10 व्यवसायी महिलाएं

दुनिया भर में महिलाएं वास्तव में पुरुषों के साथ तेजी से आगे बढ़ रही हैं। यहां भारत की शीर्ष 10 व्यवसायी महिलाओं की सूची कुछ इस प्रकार है -


1. रोशनी नादर मल्होत्रा

Age - 41 years (1982)
Wealth - Rs 84,330 crores
Company - HCL Technologies

रोशनी नादर मल्होत्रा ​​एचसीएल एंटरप्राइज की चेयरपर्सन हैं। वह HCL के संस्थापक शिव नाडार की एकमात्र संतान हैं। वह एक प्रशिक्षित शास्त्रीय संगीतकार हैं उन्होंने 2010 में शिखर मल्होत्रा ​​से शादी की जो एचसीएल हेल्थकेयर के वाइस चेयरमैन हैं। 



2. फाल्गुनी नायर

Age - 59 years (1963)
Wealth - Rs 57,520 crore
Company - Nykaa

फाल्गुनी नायर एक भारतीय व्यवसायी और ब्यूटी कंपनी Nykaa की फाउंडर हैं।इनके पति का नाम संजय नायर है, संजय लाइफस्टाइल रिटेल कंपनी नायका के संस्थापक और सीईओ हैं। फाल्गुनी नायर ने एएफ फर्ग्यूसन एंड कंपनी से अपने करियर की शुरुआत की उसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक में करीब 18 साल तक कार्य किया जिसमे वह प्रबंध निदेशक के पद पर थीं। इसके अलावा कोटक सिक्योरिटीज में निदेशक भी रह चुकी हैं।



3. किरण मजूमदार शॉ

Age - 69 years (1953)
Wealth - Rs 29,030 crores
Company - Biocon

किरण मजूमदार-शॉ एक भारतीय उद्यमी हैं वे बायोकॉन की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं, सन 1978 में उन्होंने बायोकॉन को शुरू किया। किरण मजूमदार ने 45 साल की उम्र में साल 1998 में स्कॉटलैंड के मूल निवासी जॉन-शॉ से शादी की जॉन शॉ बायोकॉन लिमिटेड के उपाध्यक्ष हैं। 

कंपनी एंजाइमों का विनिर्माण करने वाली भारत की पहली कंपनी थी, जो अमेरिका और यूरोप को दवा निर्यात करती थी। सन 1989 में बायोकॉन लिमिटेड भारत की पहली जैव प्रौद्योगिकी कंपनी बन गई।



4. नीलिमा मोटापर्ती

Age - Not Known
Wealth - Rs 28,180 crores
Company - Divi’s Laboratories

नीलिमा मोटापर्ती हैदराबाद में स्थित कंपनी Divi’s Laboratories Ltd के संस्थापक मुरली कृष्ण प्रसाद की पुत्री और Divi’s Laboratories की ऑनबोर्ड वाणिज्यिक निदेशक हैं। नीलिमा मोटापर्ती की कंपनी में 20.34% हिस्सेदारी है और उन्हें तेलुगु राज्यों की सबसे अमीर महिला माना जाता है।



5. राधा वेम्बु

Age - 50 years (1972)
Wealth - Rs 26,260 crores
Company - Zoho

राधा वेम्बु सबसे अमीर सेल्फ मेड महिलाओं में एक हैं। वह जोहो मेल की प्रोडक्ट मैनेजर हैं, Zoho एक प्राइवेट सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट फर्म है। इस टेक कंपनी में उनकी बड़ी हिस्सेदारी है, जोहो के को-फाउन्डर श्रीधर वेम्बू उनके भाई हैं। राधा वेम्बु एक समान्य ज़िन्दगी जीने में विश्वाश रखती है इसी वजह से उनके बारे में इंटरनेट ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। 



6. लीना गांधी तिवारी

Age - 65 years (1957)
Wealth - Rs 24,280 crores
Company - USV

लीना गांधी तिवारी यूएसवी प्राइवेट लिमिटेड की चेयरपर्सन हैं। वह एक व्यवसायी के साथ-साथ लेखक भी है। यूएसवी प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई में स्थित एक बहुराष्ट्रीय दवा और जैव प्रौद्योगिकी कंपनी है जिसकी शुरुआत उनके दादा विट्ठल गांधी ने वर्ष 1961 में की थी।



7. अनु आगा और मेहर पुदुमजी

Age - 57 years (1966) Meher Pudumjee
Wealth - Rs 14,530 crores
Company - Thermax

अनु आगा एक भारतीय व्यवसायी हैं और भारत की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं अनु आगा के पिता, एएस भथेना, वैश्विक कंपनी Thermax के संस्थापक थे, जिसे पहले वानसन इंडिया के नाम से जाना जाता था। कंपनी की स्थापना वर्ष 1966 में हुई थी। पति रोहिंटन आगा की मृत्यू के बाद उन्होंने थर्मेक्सा के रुप मे पदभार संभाला था।वर्तमान में उनकी पुत्री मेहर पुदुमजी थर्मैक्स की चेयरपर्सन है। 



8. नेहा नरखेड़े

Age - 37 years (1985) 
Wealth - Rs 13,380 crores
Company - Confluent

नेहा नरखेड़े भारत की सबसे कम उम्र की सेल्फ मेड वुमन आंत्रप्रेन्योर है। वह स्ट्रीमिंग डेटा टेक्नोलॉजी कंपनी कंफ्लुएंट की को-फाउंडर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ओरेकल और फिर लिंक्डइन से की जहां वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य करती थी। 



9. वंदना लाल

Age - 64 years (1958) 
Wealth - Rs 6,810 crores
Company - Dr Lal PathLabs

डॉ वंदना लाल डॉ. लाल पैथलैब्स प्राइवेट लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक के साथ अनुसंधान एवं विकास प्रमुख भी हैं। उनके पति अरविन्द लाल Dr Lal PathLabs के कार्यकारी अध्यक्ष है। 



10. रेणु मुंजाल

Age - 60 years (1962) 
Wealth - Rs 6,620 crores
Company - Hero FinCorp

रेणु मुंजाल हीरो फिनकॉर्प की वर्तमान प्रबंध निदेशक और हीरो मोटोकॉर्प की पूर्व कार्यकारी निदेशक हैं। वह ईज़ी बिल में निदेशक के रूप में भी काम करती हैं और साथ ही साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित परियोजनाओं में भी सक्रिय रुचि लेती हैं।