हर इंसान नींद में सपने जरूर देखता है अच्छे सपने पूर्ण हो जाए ऐसी वह हमेशा कामना करता है।  बुरे, डरावने सपने उसको विचलित करते है। 

पर क्या आप जानते है की सपने में दिखी चीज़े सच है या झूट हमारे हिन्दू धर्म के शास्त्रों में सपने के बारे में क्या बताया गया है वो जानना आपके लिए बेहत जरूरी है। तो चलिए जानते है। 


कौन से सपने सच होते है


हिन्दू धर्म के अनुसार सपने में अगर ये चीज़े दिख जाए तो क्या होता है। 

शास्त्रों के अनुसार कुछ सपने भविष्य में होने वाली घटनाओ के लिए संकेत देते है जो आपको चेतावनी देते है की या तो आप धन-लाभ, समृद्धि, ऐश्वर्य से पूर्ण होने वाले है या फिर कोई भारी संकट आपके ऊपर मंडरा रहा है। तो चलिए जानते है शुभ-अशुभ सुपनो का दिखना। 


हिन्दू शास्त्रों के अनुसार शुभ सपने के संकेत 

  1. सफ़ेद घोड़े का दिखना बहुत ही शुभ और भाग्यशाली होने का प्रतीक है। अगर ऐसा सपना आपको दिखे तो समझ जाना की आपका भाग्य आपके साथ है। 
  2. फलो से भरा पेड़ दिखना इस बात का संकेत देता है की आपको धन प्राप्ति होने वाली है। 
  3. हाथी का दिखना यह दर्शाता है की आपको किसी न किसी माध्यम से धन की प्राप्ति होने है। 
  4. मधुमखी का छत्ता अगर सपने में दिख जाए तो समझ जाना आपकी सम्पत्ति में इजाफा होने वाला है। 
  5. गाय देखना सस्त्रो में बहुत ही शुभ होता है यहाँ इस बात को दर्शाता है की आपको आपके कार्य में सफलता जरूर मिलेगी। 
  6. सपने में देवी देवताओ का दिखना इस बात की और संकेत देता है की आपकी जरूरी मनोकामना पूर्ण होने वाली है। 
  7. कमल का फूल, आवला, आम का बगीचा ये सपने धन लाभ की और इशारा करते है। 
  8. सपने में नृत्य करती स्त्री देखना शुभ लाभ को दर्शाती है। 
  9. सपने में अगर चूहा दिख जाए तो समझ जाइये की आपकी परेशानी पूरी तरह से समाप्त होने वाली है क्योंकि चूहा भगवान गणेश का प्रतीक है और श्री गणेश सभी अपने भक्तो के सभी विघ्न को हर लेते है। 
  10. अगर आपको सपने में भव्य महल दिखे तो यह इस बात का संकेत है की आप बहुत जल्द धन वैभव से संपन्न होने वाले है। 




हिन्दू शास्त्रों के अनुसार अशुभ सपने के संकेत 

  • सपने में अगर आपके कपड़ो में दाग लगा हुआ दिखता है तो यह स्वप्न शास्त्र के अनुसार अशुभ का संकेत है ये यहा दर्शाता है की आपको मान-सम्मान अथवा धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। 
  • बंद दरवाज़ा अगर सपने में दिखे या फिर सीढ़ियों से निचे उतरना या फिर खाई से निचे गिरना तो यह आपकी प्रगति में परेशानियों का संकेत देता है। 
  • सपने में मुर्दा दिखना, हाथ से शीशा टूटना, गले की माला टूटना, हिन्दू धर्म के अनुसार ये आपके आने वाले बुरे समय का प्रतीक है। 
  • सपने में झाड़ू देखना या फिर खुद के बाल कटते देखना आपकी आर्थिक कमी का संकेत देता है।