माँ काली आदिशक्ति का एक शक्तिशाली और उग्र रूप है, मां काली शक्ति सम्प्रदाय की सबसे प्रमुख देवी हैं और माना जाता है कि संहार की अधिष्ठात्री देवी मां काली हैं माता के कई रूप हैं चलिए कुछ लोकप्रिय रूपों के बारे में आपको बताते है -


all form of maa kali


माता काली के रूप -


दक्षिणा काली

ऐसा माना जाता है कि माँ काली की पूजा 2 प्रकार से की जाती है वाम मार्ग से और दक्षिण मार्ग से दस महाविद्याओं में भी सबसे शक्तिशाली देवी दक्षिणा काली को ही माना जाता है। वह माँ काली के सबसे लोकप्रिय रूपों में से एक हैं और उन्हें शक्ति और सुरक्षा की देवी के रूप में पूजा जाता है। 

दक्षिण काली मंत्र

।। ॐ हूं ह्रीं दक्षिण कालिके खड्गमुण्ड धारिणी नम:।।

प्रमुख दक्षिण काली मंदिर 

  • दक्षिणेश्वर काली मंदिर, कोलकाता
  • दक्षिणकाली मंदिर, काठमांडू नेपाल 
  • सिद्धपीठ दक्षिणकाली मंदिर, हरिद्वार 



भद्रकाली

माता भद्रकाली दक्षिण भारत में सबसे लोकप्रिय देवी है। केरल में भद्रकाली, महाकाली, चामुंडा और कारी काली  के रूप में माता को पूजा जाता है। पुराणों के अनुसार भद्रकाली भगवान शिव के वीरभद्र अवतार की शक्ति अथवा पत्नी हैं। देवी भद्रकाली का जन्म शिव के बाल रूप वाले तालों से हुआ था। भगवान शिव ने भगवान विष्णु द्वारा कैद वीरभद्र को मुक्त कराने के लिए माता भद्रकाली को भेज था। कालिका पुराण के अनुसार, भद्रकाली को त्रेता युग में 4 महिषासुरों में से 2 को मार डालने के लिए प्रकट किया गया था। 

भद्रकाली मंत्र 

ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु‍ते।

प्रमुख भद्रकाली मंदिर 

  • भद्रकाली शक्तिपीठ, कुरुक्षेत्र
  • माँ भद्रकाली मंदिर, इटखोरी झारखंड 
  • भद्रकाली मंदिर, अहमदाबाद



चामुंडा काली

माँ काली का वह रूप जिन्हें राक्षसों और नकारात्मक ऊर्जाओं के विनाशक के रूप में पूजा जाता है। काली को चामुंडा के रूप में तब माना जाता है, जब वह चंड़ और मुंड का वध कर देती है। केवल माता चामुंडा ही एकमात्र देवी है जिनमे देवताओ के बजाय देवियों की शक्ति सम्मिलित है। जब वह महालक्ष्मी (ऐम), महासरस्वती (ह्रीम) और महाकाली (किल्म) की शक्ति का संयोजन अपने आप में करती हैं, तब वह अपने इस रूप में ब्रह्म की प्रकृति के रूप में ब्रह्मा-स्वरूपिणी महादेवी चामुंडा कहलाती हैं।

मां चामुंडा मंत्र 

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ।।   
ॐ चामुण्डे जय जय वश्यकरि सर्व सत्वान्नम: स्वाहा |

प्रमुख मां चामुंडा मंदिर 

  • मां चामुंडा मंदिर, कांगड़ा
  • चामुंडा देवी मंदिर, जोधपुर
  •  श्री चामुंडेश्वरी मंदिर, कर्नाटक 



गुह्य काली

मां सिद्धिकाली को गुह्य काली के नाम से भी जाना जाता है। जो लोग सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें माता की पूजा और साधना करनी चाहिए। गुह्य काली जिन्हें आध्यात्मिक ज्ञान और ज्ञान प्रदान करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। माना जाता है कि इंद्र, वरुण, कुबेर, यम,, चंद्र, रावण, यम, राजा बलि आदि सभी देवी और देवताओ ने इनका ध्यान कर सिद्धि और शक्तियां प्राप्त की हैं।

गुह्य काली मंत्र 

क्रीं क्रीं क्रीं हूं हूं ह्रीं ह्रीं गुह्ये कालिके क्रीं क्रीं क्रीं हूं हूं ह्रीं ह्रीं स्वाहा।

प्रमुख गुह्य काली मंदिर 

  • गुजयेश्वरी मंदिर, काठमांडू नेपाल 
  • सिद्धिकाली मंदिर, थिमी नेपाल 
  • अकालीपुर गुह्य काली मंदिर, बीरभूम पश्चिम बंगाल



श्यामा काली

श्यामा काली माता काली का वह रूप हैं जिन्हें मृत्यु और विनाश की देवी के रूप में पूजा जाता है। श्यामा शब्द का अर्थ गहरा या काला होता है, श्यामा काली की पूजा उन भक्तों द्वारा की जाती है जो नकारात्मक ऊर्जाओं, बुरी शक्तियों और भय से अपनी सुरक्षा चाहते हैं। ऐसा माना जाता है कि श्यामा काली की पूजा करने से व्यक्ति को अपने डर, नकारात्मकता और अज्ञानता को दूर करने और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने में मदद मिलती है।

श्यामा काली मंत्र

"ॐ गं गणपतये श्री श्यामा काली सिद्धि देहु नमो नमः" । 

प्रमुख श्यामा काली मंदिर 

  • श्यामा काली मंदिर, दरभंगा बिहार 



यह भी पढ़े - 



माँ काली के अन्य रूप 

  1. आद्या काली 
  2. चिंतामणि काली
  3. स्पर्शमणि काली
  4. संतति काली
  5. श्मशान काली
  6. कमकला काली
  7. हंसा काली 
  8. कलासंकर्शिनी काली