सनातन धर्म अपने आप में ज्ञान का भंडार है। हिन्दू धर्म में प्रकृति का एक अलग महत्व बताया गया है। पेड़ पौधो को हिंदू धर्म में पूजा जाता है साथ ही साथ नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए भी इन पेड़ों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे ही कुछ पेड़, फुल, फल के बारे में हम आपको जानकारी प्रदान करंगे जिनका हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है। 


hindu dharm holy tree


हिन्दू धर्म के पवित्र पेड़

हिन्दू धर्म में अक्सर लोग मंदिर में लगे पेड़ की पूजा करते है। जिनसे उनके ऊपर नकारात्मक प्रभाव कम हो जाए ऐसे ही कुछ पेड़ो के बारे में हम आपको बताते है।  

1. पीपल का पेड़ 

पीपल का पेड़ बहुत पवित्र माना गया है ज्यादा तर मंदिरो में यही  होता है और शनि मंदिर में तो इसकी भक्त पूजा करके अपने दोष से मुक्त होने की कामना भी करते है। संस्कृत में पीपल को प्लक्ष कहा जाता है। आयुर्वेद में इसके अनेको गुण बताये गए है। इसके छाल, पत्ते, फल, बीज, दूध, जटा, कोपल अथवा लाख बहुत काम आते हैं। 

2. तुलसी का पेड़ 

तुलसी के पेड़ हिन्दू धर्म में बहुत शुभ माना गया है इसको देवी के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है की नारायण को तुलसी बहुत प्रिय है उनकी पूजा बिना तुलसी के पत्ते के अधूरी मानी जाती है साथ ही साथ हनुमान जी को भी तुलसी का पत्ता अर्पित किया जाता है। 

3. बरगद का पेड़ 

बरगद का पेड़ अपने आप में त्रिदेवो का प्रतीक माना गया है। कहते है की जो इंसान बरगद के पेड़ के दर्शन कर लेता है वो साक्षात् शिव के दर्शन कर लेता है। इसमें ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनो वास करते है।  

4. नीम का पेड़ 

नीम अपने औषधि गुण के लिए जानी जाती है। पर क्या आप जानते है की नीम को माँ दुर्गा के रूप में भी पूजा जाता है। बहुत से भक्त दुर्गा को नीमारी देवी के रूप में भी पूजते है। 

5. केले का पेड़ 

हिन्दू धर्म में केले के पेड़ को बहुत शुभ माना गया है, इसके फल, तना और पत्तों को हमारे पूजा में अनेक तरह से उपयोग किया जाता है। यह शुभ और पवित्रता का प्रतीक है, इसलिए ये शादी जैसे शुभ कार्य में भी उपयोग होता है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को केले का भोग लगाया जाता है। 

6. बेल का पेड़ 

इसको बिल्व या बेलपत्थर भी कहा गया है। भगवान शिव को बेल पत्र बहुत प्रिय है इसलिए इसको महादेव की पूजा में अर्पित किया जाता है। माना जाता है की इसकी जड़ में महादेव का वास होता है और इसके तीन पत्तो का समूह त्रिदेव का प्रतीक है। 


हिन्दू धर्म के पवित्र फल अथवा फूल

हिन्दू धर्म के अनुसार भगवानो को पुष्प अथवा फल बहुत पसंद होते है। भक्त अपने प्रभु की अर्धना के लिए इनका इस्तेमाल करते है। तो चलिए जानते है इन फल और फूल के बारे में। 

1. गेंदे का फूल 

गेंदे के फूल का संबंध बृहस्पति से किया जाता है। ज्यादा तर पूजा में इसी फूल का उपयोग किया जाता है। इस फूल का प्रयोग पूजा में करने से विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती है। 

2. कमल का फूल 

कमल का फूल सबसे शुद्ध और दैवीय माना जाता है। इसका संबंध नौ ग्रहों की पूरी ऊर्जा से है। सफ़ेद रंग का कमल सबसे सर्वश्रेष्ठ और पवित्र माना गया है। इसका पूजा में प्रयोग करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। 

3. गुड़हल का फूल

गुड़हल के फूल देवी अथवा सूर्य देव की उपासना करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह बहुत ऊर्जावान माना जाता है इसका पूजा में उपयोग करने से शत्रुओ से राहत मिलती है। 


4. नारियल 

नारियल की दक्षिण भारत में पैदावात की जाती है। यह फलो में सबसे शुभ माना जाता है क्योंकि यह हर पूजा में इस्तेमाल होता है। इसका एक और नाम काशी-फल भी है इसको हिन्दू धर्म में समृद्धि की देवी के रूप में जाना जाता है। 


इसके अलावा हिन्दू धर्म में घांस को भी शुभ बताया गया है। उस घांस को दुर्वा/ कुशा कहा जाता है। वह प्रथम पूज्य श्री गणेश को प्रिय है इसलिए सबसे पहले पूजा करने पर श्री गणेश को खुश करने के लिए दुर्वा/ कुशा को अर्पित किया जाता है।