ज के समय भारत विकासशील देशो में अपनी बढ़ोतरी करता जा रहा है। ऐसे में सभी छोटी-बड़ी भारतीय कंपनी का भारत विकास में हाथ है। आज के इस लेख में हम आपको ऐसे ही भारत में शीर्ष 10 इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी और उनसे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। जिनका भारत की बढ़ोतरी में काफी बड़ा योगदान है। 


top 10 electronics companies in india


भारत में शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी

भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स (घरेलु उपकरण) बाजार लगभग 71.17 बिलियन अमरीकी डॉलर है। माना जा रहा है की 2025 तक यह 200 बिलियन अमरीकी डॉलर से ऊपर जाएगा। चलिए जानते है इस मार्केट में राज करने वाली भारत में शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के बारे में -


हैवेल्स (Havells India ltd)

हैवेल्स इंडिया लिमिटेड भारत की ही कंपनी है इसकी शुरुआत हवेली राम द्वारा की गयी फिर इसको बाद में कीमत राय गुप्ता ने खरीद लिया और नाम बदल कर हैवेल्स रख दिया। आज के समय इसका व्यापार 60 से ज्यादा देशो में फैला हुआ है। इसके वर्तमान अध्यक्ष Anil Rai Gupta जी है। 

स्थापना - 1958
संस्थापक - कीमत राय गुप्ता
मुख्यालय - नॉएडा, उत्तर प्रदेश 


हैवेल्स के अन्य ब्रांड (कंपनी)

  • Standard Electric
  • Reo 
  • Crabtree
  • Promptech 
  • Lloyd


हैवेल्स इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद

  • Fans
  • Lighting
  • Kitchen Appliances
  • Water (Heater, Purifier)
  • Air cooler
  • Personal Grooming
  • Solar
  • Water Pump
  • Cable, Switches, Switchgear


सैमसंग (Samsung Electronics)

सैमसंग एक दक्षिण कोरियाई कंपनी है। शुरूआती समय में यह सूखी मछली, किराने का सामान और नूडल्स का व्यापार करती थी। जैसे-जैसे व्यापार बढ़ता गया वैसे-वैसे सैमसंग भी बढ़ता गया सन 1969 में सैमसंग ने अपने आप को इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में उतार दिया। 

1970 में अपना पहला इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट TV (P-3202) लांच किया। आज के समय सैमसंग भारत के साथ-साथ 75 से ज्यादा देशो के साथ अपना व्यापार करती है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष Kyung, Kye Hyun है। 

स्थापना - 1 मार्च 1938 
संस्थापक - ली ब्युंग- चुल
मुख्यालय - सुवन-सी, दक्षिण कोरिया



सैमसंग की अन्य कंपनी

  • Samsung Heavy Industries
  • Samsung Engineering
  • Samsung C&T Corporation 
  • Samsung Life Insurance
  • Samsung Everland
  • Cheil Worldwide


सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद

  • Mobile
  • Home Appliances 
  • Laptop, desktop
  • TV, Monitor, Display
  • Audio, Sound System


व्हर्लपूल (Whirlpool Corporation)

व्हर्लपूल कॉर्पोरेशन एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी है। शुरुआत में इसका नाम अप्टान मशीन कंपनी था जो सिर्फ वाशिंग मशीन बनाया करती थी पर फिर 1929 में इसका नाम बदल कर नाइन्टीन हंड्रेड मशीन कंपनी रखा और अंत में 1950 में इसका नाम व्हर्लपूल कारपोरेशन पड़ा। आज के समय whirlpool लगभग 170 से ज्यादा देशो में अपना व्यापार करती है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष Marc Bitzer है। 

स्थापना -  1911 
संस्थापक - लुई अप्टन और एमोरी अप्टन
मुख्यालय - बेंटन चार्टर टाउनशिप, संयुक्त राज्य अमेरिका


व्हर्लपूल के अन्य ब्रांड (कंपनी)

  • KitchenAid
  • Maytag
  • JennAir
  • Amana
  • Inglis
  • Bauknecht
  • Hotpoint
  • Indesit
  • Yummly


व्हर्लपूल इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद

  • Refrigerators
  • Washing Machines
  • Air Conditioners
  • Microwaves
  • Dishwashers
  • Purifiers


एलजी (LG Electronics Inc)

एलजी विश्व की दूसरी सबसे बड़ी टीवी निर्माता कंपनी है। शुरुआत में एलजी कॉस्मेटिक के बिज़नेस में थी लेकिन बाद में गोल्ड स्टार कंपनी की स्थापना की और कोरिया का पहला रेडियो बनाया और फिर टीवी आदि इस्ट्रोनिक्स समान। सन 1983 में गोल्डस्टार से नाम बदल कर एलजी कर दिया गया। वर्तमान में एलजी के अध्यक्ष Koo Kwang-mo है। 

स्थापना -  5 जनवरी 1947, बुसान, दक्षिण कोरिया
संस्थापक - कू इन-होवी
मुख्यालय - सियोल, दक्षिण कोरिया


एलजी के अन्य ब्रांड (कंपनी)

  • LG Display
  • LG Innotek
  • LG Chem
  • LG Household & Health Care
  • LG Uplus
  • LG CNS


एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद

  • Televisions 
  • Audio systems 
  • Home Appliances 
  • Computer, Monitors 
  • Wearable devices 
  • Solar modules 
  • Smart Appliances


वोल्टास (Voltas Limited)

वोल्टास पूरी दुनिया में अपना सम्राज्य खड़ा करने वाली टाटा समूह का ही एक हिस्सा है। वोल्टास घरेलु उपकरण के साथ-साथ बड़े-बड़े प्रोजेक्ट में भी अपनी सेवाए प्रदान करता है। 

वोल्टास द्वारा बुर्ज खलीफा और दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, Rms Queen Mary 2 , Palace of Sultanate of Oman, Bahrain City Centre Mall, Ferrari World Theme Park के लिए वातानुकूलन प्रदान की है। इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी ceo Pradeep Bakshi है। 

स्थापना -  1954 
संस्थापक - टाटा समूह 
मुख्यालय - मुंबई, महाराष्ट्र 


वोल्टास के अन्य ब्रांड (कंपनी)

  • Tata Chemicals
  • Tata Motors
  • Tata Power
  • Land Rover, Jaguar
  • Titan
  • Tata Communications
  • TCS
  • IHCL
  • Tata Metaliks


वोल्टास इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद

  • Air Conditioners
  • Refrigerators
  • Air Coolers
  • Washing Machines
  • Air Purifiers
  • Commercial Refrigeration
  • Dishwashers


बजाज (Bajaj Electricals Ltd)

बजाज इलेक्ट्रिकल्स Bajaj Group की ही एक घरेलु उपकरण बनाने वाली कंपनी है। जमनालाल बजाज द्वारा सन 1926 मुंबई में Bajaj Group की स्थापना हुई। 

आज के समय बजाज इलेक्ट्रिकल्स के पास पूरे भारत में 18 शाखा कार्यालय, 600 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर और 2.3 लाख से अधिक रिटेल आउटलेट है। वर्तमान में Sekhar Bajaj बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक है। 

स्थापना -  14 जुलाई 1938
संस्थापक - बजाज समूह 
मुख्यालय - मुंबई, महाराष्ट्र 


बजाज के अन्य ब्रांड (कंपनी)

  • Mukand Global Finance 
  • Bajaj Auto 
  • Jamnalal Sons 
  • Hind Lamps 
  • Bajaj Ventures 
  • Bajaj Allianz
  • Bachhraj & Company
  • Hercules Hoists
  • Baroda Industries
  • Bajaj Finserv
  • Bajaj International

बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद

  • Kitchen Appliances
  • Fans
  • Lighting
  • Domestic Appliances


सिम्फनी (Symphony Limited)

सिम्फनी एक भारतीय बहुराष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण निर्माता कंपनी है। यह भारत की प्रमुख आवासीय कूलर और औधोगिक कूलर बनाने वाली कंपनी है। आज के समय 60 से ज्यादा देशो में यह अपना व्यापार करती है। 

स्थापना -  1988
संस्थापक - अचल बकेरी
मुख्यालय - अहमदाबाद, गुजरात


सिम्फनी के अन्य ब्रांड (कंपनी)

  • Climate Technologies 
  • Symphony Climatizadores
  • Impco
  • Bonaire
  • Keruilai Air Coolers


सिम्फनी इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद

  • Personal Cooler 
  • Tower Cooler 
  • Desert Cooler 
  • Tower Fan 


क्रॉम्पटन (Crompton Greaves Consumer Electricals Limited)

क्रॉम्पटन ग्रीव्स एक भारतीय विद्युत उपकरण कंपनी है। यह लगभग 75 से ज्यादा साल पुरानी है। यह एक जाना-पहचाना ब्रांड है। पूरे देश में इसका डीलरों का मजबूत नेटवर्क है यह सीलिंग फैन के क्षेत्र में मार्केट लीडर है। वर्तमान में Hemant Nerurkar इसके अध्यक्ष है। 

स्थापना -  1937
संस्थापक - क्रॉम्पटन पार्किंसंस
मुख्यालय - मुंबई, महाराष्ट्र 


क्रॉम्पटन के अन्य ब्रांड (कंपनी)

  • Gandhimathi Appliances 
  • Pinnacles Lighting Project  
  • Nexustar Lighting Project


क्रॉम्पटन इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद

  • Fans
  • Kitchen Appliances
  • Lighting
  • Pumps
  • Home Appliances


ब्लू स्टार (Blue Star Ltd)

ब्लू स्टार आज के समय में एक विश्वसनीय ब्रांड हैं यह भारत की बहुराष्ट्रीय घरेलू उपकरण निर्माता कंपनी हैं। इसके अध्यक्ष Shailesh Haribhakti है। लगभग 19 से ज्यादा देशो में यह अपना व्यापार करती है। 

स्थापना -  1943
संस्थापक - मोहन टी आडवाणी
मुख्यालय - मुंबई, महाराष्ट्र 


ब्लू स्टार के अन्य ब्रांड (कंपनी)

  • Blue Star International FZCO
  • BLUE STAR QATAR WLL
  • BLUE STAR M & E ENGINEERING 
  • BLUE STAR SYSTEMS AND SOLUTIONS


ब्लू स्टार इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद

  • Air Conditioner
  • Air Cooler
  • Refrigerator
  • Washing Machine 
  • Air Purifier
  • Microwave


बॉश (Bosch Ltd)

बॉश एक इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स जर्मन कंपनी है। 60 से ज्यादा देशो में यह व्यापार करती है। वर्तमान में इसके अध्य्क्ष Dr. Stefan Hartung है। 

स्थापना -  15 नवंबर 1886
संस्थापक - रॉबर्ट बॉश
मुख्यालय - गेर्लिंगेन, जर्मनी


बॉश के अन्य ब्रांड (कंपनी)

  • BSH Hausgeräte 
  • ETAS 
  • Bosch Rexroth
  • Hüttlin GmbH
  • Dremel
  • purolator filters
  • Bosch Security Systems




बॉश इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद

  • Kitchen Appliances
  • Washers and Dryers
  • Home Appliances
  • Pump